Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पातालेश्वर धाम से चौरागढ़ के लिए कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त

पातालेश्वर धाम से चौरागढ़ के लिए कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त
छिंदवाड़ा
31-Jul-25
छिंदवाड़ा

सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर शिवभक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं। इसी तरह की कावंड़ यात्रा गुरूवार को नगर के प्रसिद्ध शिवतीर्थधाम पातालेश्वर धाम से निकाली गई। यह यात्रा पातालेश्वर से चौरागढ़ (पचमढ़ी) पहुंचेगी जहां शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार टाइगर गु्रप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताना भाऊ जादव के मार्गदर्शन एवं जिला प्रमुख विक्कू विश्वकर्मा के नेतृत्व में 31 जुलाई गुरुवार को पातालेश्वर धाम से पचमढ़ी चौरागढ़ के लिए कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई । इस अवसर पर यात्रा में शामिल कांवड़ियों का टाइगर ग्रुप छिंदवाड़ा ने परासिया रोड स्थित षष्ठी माता मंदिर में पुष्प मालाओं और गमछा पहना कर भव्य स्वागत किया गया एवं उन्हें पेयजल वितरित गया । इस कांवड़ यात्रा में टाइगर ग्रुप के समस्त सदस्य भी उनके साथ पचमढ़ी चौरागढ़ के लिये रवाना हुये ।
Share News On