Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शराब दुकान से फैलाई जा रही गंदगी, कालोनीवासी परेशान

शराब दुकान से फैलाई जा रही गंदगी, कालोनीवासी परेशान
छिंदवाड़ा
31-Jul-25
छिंदवाड़ा

आदर्श नगर परासिया रोड स्थित शराब दुकान के आहते से निकले कचरे ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। शराब दुकान के पास बने आहते में शराब पीकर लोग  नियमित रूप से समस्त कचरा सीधे कालोनी की सड़क पर फेंक रहे हैं। यही नहीं, रात के समय उसी रोड पर नशे में धुत शराबी खुलेआम शराब पीते दिखाई देते हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल असुरक्षित हो गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज़ाना यहां शराबियों की भीड़ जमा होती है, जिससे क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है। महिला और बुजुर्ग नागरिक खास तौर पर असहज महसूस करते हैं।

यह स्थिति तब है जब प्रदेश सरकार की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का अभियान चलाया जारहा है तो वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा में इस क्षेत्र की तस्वीर कुछ और ही बयान कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह नशा क्षेत्र के लोगों के लिए अशांति का कारण बन गया है। कुछ लोगों ने इस दृश्य वीडियो भी बनाया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से शराब दुकान के बाहर गंदगी फैली है और किस तरह शराबी खुलेआम सड़क पर बैठकर पी रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की है और शराब दुकान को नियमानुसार संचालित करने व आहते की सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
Share News On