Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिक्षा और संस्कार से भविष्य गढऩे वाली महिलाओं किया सम्मान

शिक्षा और संस्कार से भविष्य गढऩे वाली महिलाओं किया सम्मान
छिंदवाड़ा
06-Sep-26
मां तुलजा भवानी जन कल्याण समिति का आयोजन

छिंदवाड़ा

मां तुलजा भवानी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर मराठा समाज के सामाजिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान के साथ समाज की उन मातृशक्तियों का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी शिक्षा और संस्कारों के बल पर अपने बच्चों एवं परिवार को बेहतर शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है। समारोह में मातृशक्ति को परिवार की पहली गुरु बताते हुए उनके योगदान को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक के साथ ही माताएं और गृहिणियां भी अपने परिवार को दिशा देकर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यकम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने कहा कि मां तुलजा भवानी हमारी भी कुलदेवी हैं। मां तुलजा भवानी मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता जगेंद्र  अलडक ने कहा कि सांसद विवेक बंटी साहू द्वारा मराठा समाज के भवन को लेकर किया गया वादा पूरा हो चुका है। जल्द ही मराठा समाज का अपना भवन होगा। 
कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. वाय के शर्मा एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विजय आनंद दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मातृशक्ति और शिक्षकों के योगदान को समाज निर्माण की मजबूत आधारशिला बताया।

कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन सुनील बनारसे ने किया। अंत में मां तुलजा भवानी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण काटकर ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, मातृशक्तियों एवं उपस्थित सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में मातृशक्ति के सम्मान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक शिक्षित और संस्कारित मां केवल अपने परिवार को नहीं, बल्कि आने वाली पूरी पीढ़ी को दिशा देती है।
Share News On