Home News Helpline Classified Jobs About Contact

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह अंतर्गत महिला सेवादल ने की बैठक

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह अंतर्गत महिला सेवादल ने की बैठक
राजनीति
02-Sep-26
छिन्दवाड़ा

महिला कांग्रेस सेवादल द्वारा वार्ड क्रमांक 43 मोहन नगर में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत बैठक आयोजित की। बैठक में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और उचित देखभाल को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। नगर सेवादल उपाध्यक्ष एवं स्टाफ नर्स रविना कोचे ने महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व उप-ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता उइके ने बढ़ती महंगाई एवं आम जनता की समस्याओं को देखते हुए महिलाओं से कांग्रेस का साथ देने तथा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में वार्ड कार्यकारिणी का गठन करते हुए निखत मंसूरी को वार्ड अध्यक्ष, आस्था सारवान को वार्ड उपाध्यक्ष एवं अनारवती पाल को वार्ड सचिव नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. शबाना यासमीन खान, प्रेमलता उइके, रविना कोचे, रोशनी, उज्ज्वला मुदलेयार,लाविता यादव, सीता विश्वकर्मा, पन्ना एक्का, खुशी, तन्नुश्री, यासमीन बानो, वर्षा पाटिल, भावना पाटिल, प्रीति पाटिल, सरला अहिरवार, राधिका यादव, ममता नामदेव एवं अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में पश्चिम उप-ब्लॉक अध्यक्ष संगीता बट्टी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
Share News On