Home News Helpline Classified Jobs About Contact

किसान कांग्रेस ने राजीव भवन में मनाई बलराम जयंती

किसान कांग्रेस ने राजीव भवन में मनाई बलराम जयंती
राजनीति
02-Sep-26
छिन्दवाड़ा

कृषि पर्व व बल के देवता भगवान श्री कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता भगवान बलराम जी की जयंती राजीव भवन में कांग्रेस व किसान कांग्रेस के द्वारा हर्षाेल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम भगवान के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने  भगवान बलराम जी की जयंती की शुभकामनाएं दी। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने किसान कांग्रेस की जारी गतिविधियों से उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान सुनील जायसवाल, विजय चौरे, गोविंद राय, गुरूचरण खरे, सोनू मागो, नितिन उपाध्याय, पप्पू यादव, आशीष त्रिपाठी, मनीष पांडे, जीवन सिंह रघुवंशी, दिगम्बर ठाकरे,  यश कराड़े, राजेश चौधरी व नारू सोनी सहित समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकण, ब्लॉक अध्यक्षगण व समन्वय समिति के सदस्यगण किसान कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On