20 अक्टूबर से सभी क्षेत्रों में एक दिन के अंतराल से होगा जलप्रदाय का वितरण
छिंदवाड़ा
19-Oct-26
22 MLD WTP धरमटेकड़ी से सप्लाई बंद होने के कारण

छिंदवाड़ा अपडेट
नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के जल प्रदाय विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 MLD WTP धरमटेकड़ी से जल सप्लाई आंशिक रूप से प्रभावित/बंद रहने के कारण 20 अक्टूबर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों और वार्डों में पेयजल व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब इन प्रभावित क्षेत्रों में एक दिन के अंतराल (एक दिन छोड़कर एक दिन) से जलप्रदाय किया जाएगा।
यह जलापूर्ति व्यवस्था निम्न प्रमुख टंकियों और क्षेत्रों के अंतर्गत प्रभावित रहेगी:-
- बी.टी.आई. टंकी क्षेत्र - गुलमोहर कॉलोनी, म्यूजियम, फॉरेस्ट कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी, ढिमरी ढाना, प्रदर्शनी कॉलोनी एवं साहू मोहल्ला।
- पुलिस लाइन टंकी क्षेत्र - सागर पेशा क्षेत्र, लालबाग क्षेत्र, रामबाग क्षेत्र, श्रीवास्तव कॉलोनी, आजाद चौक, शिवनगर कॉलोनी, कोऑपरेटिव, सत्यम शिवम, बैंक कॉलोनी, ताज नगर, सिग्नेचर कॉलोनी।
- पी.जी. कॉलेज टंकी क्षेत्र - कुकड़ा जगत क्षेत्र, विद्या भूमि क्षेत्र, मोक्ष धाम क्षेत्र, पुलिस लाइन क्षेत्र, वृद्धा आश्रम क्षेत्र, जल तरंग कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भायदे कॉलोनी, विशु नगर।
- लोनिया करबल क्षेत्र - माली मोहल्ला, देहात थाना क्षेत्र, सारसवाड़ा, खापाभाट, कूकड़ा जगत, मधुबन कॉलोनी, खान कॉलोनी, शिव नगर, सर्वाेत्तम परतला नगर क्षेत्र, लहगड़ुआ, सोनाखार, बोहता, कुसमेली, अजनिया, परतला, पोआमा, बोरिया एवं सोनपुर।
- विशेष रूप से प्रभावित वार्ड - इसके अलावा सिवनी प्राणमोती तथा वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 16, 22, 24, 40, 47 एवं 48 की पेयजल आपूर्ति भी इस व्यवस्था से प्रभावित रहेगी।
नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय एवं जल प्रदाय विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जल आपूर्ति की इस नई व्यवस्था (एक दिन के अंतराल) को ध्यान में रखते हुए पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा जल संरक्षण में नगर निगम प्रशासन का सहयोग करें। असुविधा के लिए नगर निगम ने खेद व्यक्त किया है।