Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में समन्वय पर रहा जोर

जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में समन्वय पर रहा जोर
राजनीति
02-Sep-26
छिन्दवाड़ा

राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। संगठन का सुदृढ़ीकरण करने के साथ ही समन्वय पर जोर दिया गया। आपसी तालमेल बनाकर सतत रूप से कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी सहित प्रदेश स्तर से प्राप्त होने वाले दिशा निर्देशों का अक्षरसा निर्धारित समय से पालन करने जोर दिया गया।

समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने रणनीति तैयार करते हुए आगामी दिवसों में सरकार के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई। छिन्दवाड़ा प्रभारी श्री सुनील जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी, श्री गोविंद राय, सौंसर विधायक विजय चौरे, सुरेश कपाले, अशोक तिवारी, गुरूचरण खरे, धर्मेन्द्र सोनू मागो, मनीष पांडे, राजकुमार मिश्रा,  पप्पू यादव, आशीष त्रिपाठी, चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह, गोलू पटेल,  कमल राय, लेखराम पटेल, इन्द्रपाल पटेल, छोटू पाठक, जमील खान व  अपेक्षा सूर्यवंशी सहित अन्य सदस्यगण ने तालमेल बनाकर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही।
Share News On