महिला संगठन ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्परिणाम
छिंदवाड़ा
16-May-26
छिंदवाड़ा
नशा मुक्त समाज के निर्माण में विद्यार्थियों का अहम योगदान है क्योंकि जो आज के विद्यार्थी हैं वे कल के नागरिक बनेंगे। यदि आज के विद्यार्थी नशा मुक्त रहेंगे तो आने वाला समाज भी नशा मुक्त रहेगा। ये संदेश अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन ने आईटीआई के विद्यार्थियों को दिया और उपस्थित विद्यार्थियों को नशा मुक्त रहने का संकल्प भी दिलाया।

अखिल भारतीय जनवादी महिला संगठन की ओर से आईटीआई छिंदवाड़ा में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और नई पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए समझाइश दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए हानिकारक है, इसलिए सभी युवाओं को इससे दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमिला निगम, राजक, रामचंद्र रजक, देशमुख, सुमित साहू, स्वामी सूर्यवंशी तथा दीपक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।