Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

प्रीति इंटरप्राइजेस में नहीं हो रही ग्राहकों की सुनवाई

प्रीति इंटरप्राइजेस में नहीं हो रही ग्राहकों की सुनवाई
छिंदवाड़ा
15-May-26
होल्ड पर रखा फोन, गैस की कमी से जूझ रहे उपभोक्ता

छिंदवाड़ा

गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे लोगों को अब भी राहत नहीं मिल रही है। जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी गैस एजेंसियां सुधरने का नाम नहीं ले रही है। भारत गैस की अधिकृत विक्रेता प्रीति इंटरप्राइजेस तो मनमानी पर उतर आई है। दो-दो महीने में गैस सिलेंडर की डिलेवरी नहीं दी जा रही है। ऑफिस का फोन कंपनी के कर्मचारियों ने होल्ड पर रख दिया है जिससे फोन हमेशा व्यस्त बता रहा है। डिलेवरी बॉय को फोन करने पर उनका मोबाइल भी व्यस्त बता रहा है ऐसे में गैस सिलेंडर के लिए लोग परेशान हो रहे हैं।

नाहर के बाद अब प्रीति इंटरप्राइजेस की मनमानी

एचपी गैस एजेंसी नाहर गैस एजेंसी के बाद अब भारत गैस की प्रीति इंटरप्राइजेस एजेंसी भी ग्राहकों को समय पर सिलेंडर की होम डिलेवरी नहीं कर रही है। ग्राहकों ने बताया कि दो-दो महीने पहले बुकिंग करने पर भी एजेंसी द्वारा सिलेंडर की डिलेवरी नहीं हो रही है। भरी गर्मी में गैस गोदाम में पहुंचने वाली लोग भी 2-3 दिनों के बाद सिलेंडर प्राप्त कर रहे हैं।

जिला प्रशासन का शिकायत केंद्र बना औपचारिक

गैस सिलेंडर प्राप्त न होने पर जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया नंबर भी औपचारिकता पूर्ण कर रहा है। यहां कार्यरत कर्मचारी लोगों की समस्याएं तो सुनकर नोट कर रहे हैं लेकिन सिलेंडर डिलेवरी के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। शिकायत दर्ज कराने के 15-20 दिनों बाद सिलेंडर की डिलेवरी यह बता रही है गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग कितना गंभीर है।

उपभोक्ता प्रीति इंटरप्राइजेस के सामने दे सकते हैं धरना

गैस सिलेंडर न मिलने से परेशान उपभोक्ता प्रीति इंटरप्राइजेस के ऑफिस के सामने कभी भी धरना दे सकते है। ग्राहकों ने एजेंसी संचालक को चेतावनी दी है कि शीघ्र ही गैस सिलेंडर की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो परेशान लोग ऑफिस के सामने धरना देंगे ही साथ सामूहिक रूप से उपभोक्ता फोरम और भारत गैस के अधिकृत अधिकारियों से एजेंसी की मनमानी की शिकायत लिखित रूप से करेंगे।





Share News On