Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

Caution! Will the heat increase further from Sunday?

Caution! Will the heat increase further from Sunday?
जीवन शैली
15-May-26
41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

छिंदवाड़ा

सावधान हो जाईए आप! इंसान को बैठे-बैठे ही पसीना छुड़ाने वाली भयंकर गर्मी अगले दो दिन बाद और बढ़ने वाली है। इतनी गर्मी में कूलर और पंखे भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे है तो वहीं बार-बार बिजली की आवाजाही लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार से अगले 4-5 दिन पारा 41 से 43 डिग्री तक पहुंचने वाला है। 

लू और बुखार के मरीज बढ़े

दोपहर की तपती गर्मी ने शहर में लू और बुखार के मरीजों में भी वृद्धि की है। इस समय जिला अस्पताल में लू और बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा दिखाई दे रही है जबकि जिला प्रशासन  और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लू से बचने के लिए पहले भी अपील जारी की गई है। शादियों का सीजन होने से भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।

प्यास लगने का इंतजार न करें, यह खतरनाक है!

प्यास लगना इस बात का संकेत है कि शरीर पहले ही डिहाइड्रेशन का शिकार हो चुका है। हर घंटे पानी पीते रहें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें कि वे पर्याप्त पानी पी रहे हों। हमेशा अपने पास पानी की बोतल रखें।

सबसे खतरनाक समयरू सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

इस समय सूरज की किरणें सीधे शरीर पर पड़ती हैं। जितना हो सके घर के अंदर रहे। खेल-कूद कार्यक्रमों को लेकर सावधानी बरतें क्योंकि जान किसी भी मेडल से ज्यादा कीमती है।

काले रंग के कपड़े पहनने से बचें

वे ज्यादा गर्मी सोखते हैं। सफेद या हल्के गुलाबी जैसे हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

लू/हीट स्ट्रोक के लक्षण

यदि आपको तेज सिरदर्द, बेहोशी, उल्टी, बिना पसीने के सूखी त्वचा जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत व्यक्ति को छायादार जगह पर ले जाएं, गीले कपड़े से शरीर को पोंछें और तुरंत अस्पताल लेकर जाएं।

Share News On