Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने गंभीर मरीजों को 61 लाख से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई

सांसद ने गंभीर मरीजों को 61 लाख से अधिक की सहायता उपलब्ध कराई
छिंदवाड़ा
15-May-26
कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को लगातार स्वीकृत हो रही राशि

छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृत की जा रही लाखों की आर्थिक सहायता राशि गंभीर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को लाखों की आर्थिक सहायता राशि मिलने से वे अपना ईलाज महानगरों में स्थित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पतालों में करा पा रहे है। 

अब तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मिले 61 लाख

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के कैंसर सहित अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को अब तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से लगभग 61 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हो सकी है। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा लगातार छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले का दौरा किया जा रहा है। इस दौरान बीमारियों से जूझ रहे लोगों द्वारा सांसद श्री साहू से ईलाज के लिए सहायता राशि की मांग की जा रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर मरीजों के ईलाज के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने का निवेदन किया जा रहा है। जिसके आधार पर लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से पीड़ितों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भी अभी तक सैंकड़ों मरीजों को लाखों की सहायता राशि दी जा चुकी है। मरीजों को सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने पर सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया है।
Share News On