Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राहुल और प्रिंयका को लेकर दिए गए बयान से महिला कांग्रेस में आक्रोश

राहुल और प्रिंयका को लेकर दिए गए बयान से महिला कांग्रेस में आक्रोश
छिंदवाड़ा
27-Sep-25
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरण चौधरी ने की प्रेस कांफ्रेस

छिंदवाड़ा

प्रदेश सरकार के नगरीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर छिंदवाड़ा महिला कांग्रेस में आक्रोश का माहौल है। शनिवार को इस संबंध में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा की कुत्सित मानसिकता को लेकर अपनी नाराजगी जताई। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा हमें नारी शक्ति की याद दिलाती है लेकिन कैलाश विजयवर्गीय जैसे मंत्री बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को अपमानित कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय लगतार ऐसे बयान देते आ रहे हैं जो महिलाओं के अधिकारों, उनकी गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अपमान करते है। यह मानसिकता न केवल पुरानी और सामंती सोच को दर्शाती है बल्कि एक मंत्री पद की गरिमा के भी विपरीत है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस प्रदेश की बहन-बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। हम भाजपा सरकार की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ निरंतर संघर्ष करेंगे और तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक महिलाओं को न्याय और सुरक्षा नहीं मिलती। भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वालों को हम छोड़ेंगे नहीं।
Share News On