Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मन की बात के 126 वें एपिसोड को उमरेठ में सुना सांसद ने

मन की बात के 126 वें एपिसोड को उमरेठ में सुना सांसद ने
छिंदवाड़ा
28-Sep-25
उपवास के चलते बिना चप्पल-जूते पहने पहुंच रहे जनसंपर्क में

छिन्दवाड़ा

शारदेय नवरात्र के इस पावन पर्व पर सांसद बंटी विवेक साहू नौ दिन तक उपवास करते हुये पैरों में बिना जूते पहने ही जनसंपर्क और कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। रविवार को उमरेठ मंडल के ग्राम रिधोरा में बूथ क्रमांक 197 के अध्यक्ष महादेव प्रसाद के निवास पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के कार्यक्रम में सांसद शामिल हुये। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि उन्हे और आमजन को प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने से प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मन की बात कार्यक्रम में हर बार नई प्रेरणादायी बात करके हमे उर्जा प्रदान करते है। कार्यकर्ता और आमजन भी देश भर में लाखों की संख्या में इस कार्यक्रम को देखते और सुनते है। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो शो ’मन की बात’ के 126 वें एपिसोड में फेस्टिव सीजन, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल पर बात की। पीएम ने कहा कि इस बार त्योहारों में स्वदेशी सामान ही खरीदें। ठान लीजिए, हमेशा के लिए, जो देश में तैयार हुआ है, वही खरीदेंगे। इसके अलावा पीएम ने दशहरा और छठ पर्व पर भी बात की। मोदी ने कहा कि भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की लिस्ट में शामिल करने पर काम कर रही है। इसके बाद पूरी दुनिया में पर्व की भव्यता फैलेगी।

भगतसिंह और लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह व लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी की गई। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज लता मंगेशकर की जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रूचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। पीएम ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह, हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूट कर भरी थी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 प्रमुख बड़ी बातों पर जोर दिया, जिसमें वोकल फॉर लोकल, छठ पर्व, गांधी जयंती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और स्वच्छ भारत अभियान शामिल था।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

मन की बात कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, उमरेठ मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे, मंडल उपाध्यक्ष मदन पवार, महामंत्री संदीप यादव, सरपंच जय कुमार पवार, राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, संपत पवार, अन्ना पवार, उपसरपंच मदन पवार, उमरेठ सरपंच मुकेश सोनी, छाबड़ी कलां सरपंच गज्जू पवार, जयपाल पवार, पवन डोंगरे, अजय पवार, छोटे लाल गिरहारे, रामकृष्णा बट्टी सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
Share News On