असली गरबे में पहुंचे सांसद साहू और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओक्टे
छिंदवाड़ा
28-Sep-25
गुजराती समाज ने भगवती दुपट्टा से किया अतिथियों का सम्मान
छिंदवाड़ा
पंचमी पर सांसद विवेक बंटी साहू गुजराती समाज भवन में आयोजित गरबा उत्सव में सम्मिलित हुए। श्री साहू मां भगवती की आराधना पूजन मंत्रोच्चार के साथ माता अंबे के समक्ष नतमस्तक हुए। समाज के मनोज बाटविया ने मां भगवती का दुपट्टा पहना कर उनका सम्मान किया गया तथा अमित रूपडा़ द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। सांसद के साथ आए समस्त अतिथियों का माता रानी का दुपट्टा डालकर राहुल सूचक एवं मनीष भट्ट ने स्वागत किया।
सांसद ने समाज को संबोधित करते हुए कहा की गरबा तो बहुत जगह होता है पर असली गरबा तो यही होता है उन्होंने समाज को नवरात्रि पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी समाज के अध्यक्ष अश्विनी भट्ट ने सांसद का आभार माना । अन्य अतिथियों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे का स्वागत माता रानी का दुपट्टा पहना कर सचिन बाटविया ने किया तथा नितिन बाटविया द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। ,पप्पू यादव और साथ आए अतिथियों का माता रानी का दुपट्टा डालकर स्वागत किया गया। रोटेरियन दीपक खंडेलवाल भी उपस्थित रहे दीपक खंडेलवाल ने कहा कि आप गुजरातियों का आत्मिक व्यवहार मुझे हमेशा प्रभावित करता है।

राजस्थानी थीम में प्रथम स्थान संचिता शाह, द्वितीय स्थान स्वाति देसाई तथा तृतीय स्थान भाविक शाह को मिला, गुजराती थीम में प्रथम स्थान कामिनी शाह, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से राहुल सूचक एवं राखी शाह तथा प्रतिष्ठान पर अंजुलिका मेहता रही। लकी ड्रा विजेता मिहिर मेहता, हेनिल शाह तथा विस्मिता बेन शाह रहे। कार्यकारिणी सदस्य अशोक भाई पटेल एवं ज्योति बेन राठौड़ द्वारा समाज की अन्य व्यवस्थाओं का संचालन किया गया।