निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के 12 वें दिन 450 मरीजों का उपचार
छिंदवाड़ा
28-Sep-25
सरकार का उद्देश्य है गरीबों और वंचितों की सेवा करना: बंटी विवेक साहू
छिन्दवाड़ा
सेवा पखवाड़ा अभियान की श्रृंखला में मोठार में 12 वा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में आयोजित किया गया। मोठार में शिविर के दौरान कुल 450 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 255 महिलाओं व बालिकाएं और 195 पुरूषों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। वहीं 04 गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल छिन्दवाड़ा उचित इलाज के लिए रेफर किया गया। इस स्वास्थ्य शिविरों में ईएनटी, नेत्र, मधुमेह, दंत जांच, कैंसर मुख, स्तन, ग्रीवा, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण सेवाएं, एनीमिया का स्तर, टेलीमानस सुविधाएं, टीबी जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, नामांकन, आयुष्मान वय वंदना, सिकल सेल कार्ड, आभा आईडी पंजीकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई।

ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा ही मेरा संकल्प: साहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनसेवा और सामाजिक सुधारों को महत्व दे रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार मिलकर कल्याणकारी और जागरूकता गतिविधियों की श्रृंखला लगातार आयोजित कर रही है। सरकारी द्वारा कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुँचाने, स्वच्छता को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है कि राजनीति का उद्देश्य गरीबों और वंचितों की सेवा करना है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने 100 दिवसीय सेवा संकल्प और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा अभियान की श्रृंखला में मोठार में आयोजित 12 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से हजारों लोग निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। सांसद श्री साहू ने यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा की। सभी लोगों से शिविर के माध्यम से स्वास्थ लाभ लेने की अपील की। वहीं डॉक्टर्स और सहयोगी मेडिकल स्टॉफ से भी चर्चा कर शिविर से संबंधित समग्र जानकारी प्राप्त किया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
स्वास्थ्य शिविर में परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, शिवपुरी मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल, उमरेठ मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे, मोठार सरपंच श्रीमती लक्ष्मी भलावी, उप सरपंच डॉ फ़ुलाराम चौधरी, बीजागोरा सरपंच गोपाल भलावी, फुटेरा सरपंच मनोज सूर्यवंशी, देवीसिंह राजपूत, संजय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, चंद्र भूषण सूर्यवंशी, बीरबल सूर्यवंशी, गोविंद पटेल, कमल प्रजापति, डॉ अरुण राव, अशोक पाल, रविशंकर बेलवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी, फूल सिंह पटेल, अकलेश पाल, बृज नागवंशी, जैकी नागवंशी, रामेश्वर नागवंशी, कृष्ण मोहन सूर्यवंशी, मुकेश सालवंशी, अरविंद डेहरिया, मुकेश नागवंशी, महेंद्र राय, दीपक धुर्वे, नीरज मौर्य, राहुल डेहरिया, अभिषेक विश्वकर्मा, यश कैथवास, चिंटू राय, शैलेश सूर्यवंशी, रामेश्वर शिववंशी, संजय चंद्रवंशी, राम कनौजिया, वीरेंद्र बालवंशी,मनोज निषाद, सुनील प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।