परासिया के मुख्य मार्केट में रविवार को व्यापारियों और ग्राहकों के बीच पहुंचे सांसद
छिंदवाड़ा
28-Sep-25
सांसद ने कहा जीएसटी की दरें कम होने पर पूरा देश “बचत उत्सव“ मना रहा
छिन्दवाड़ा
जनता के सच्चे सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता करते हुए उनकी तरक्की और खुशहाली के हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जीएसटी की दरें कम होने पर पूरा देश “बचत उत्सव“ मना रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने परासिया के मुख्य मार्केट में रविवार को व्यापारियों और ग्राहकों के बीच पहुंचकर संपर्क उनसे संपर्क के दौरान कही। उन्होने लोगों से संवाद के दौरान उन्हें जीएसटी की दरें कम होने के फायदे गिनाए।
उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफार्म से हर तबके हर वर्ग को फायदा मिलेगा। इससे गरीब, किसान व आम आदमी को काफी राहत दी गई है। रोजमर्रा का समान सस्ता हुआ है। जीएसटी रिफार्म से 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। विदित हो कि शारदेय नवरात्र के इस पावन पर्व पर सांसद श्री साहू नौ दिन तक उपवास करते हुये पैरों में बिना जूते पहने ही कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है।

सांसद ने दुकानों में लगाए पर्चे और पोस्टर
इस दौरान सांसद श्री साहू ने दुकानदारों और व्यापारियों को गर्व से कहो हम स्वदेशी है, घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार और स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ, यहा स्वदेशी सामान मिलता है, लिखे हुए पोस्टर एवं पर्चे दिये और अपने हाथों से दुकानों में भी लगाये। उन्होंने लोगों को बताया कि देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब टैक्स के स्लैब कम किए गये है। जब जीएसटी लागू हुआ था जब 28 प्रतिशत, 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत और 5 प्रतिशत जो चार स्लेब थे, उनको कम कर दिया गया है। 12 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें 5 प्रतिशत जीएसटी में आ गई है, 5 प्रतिशत जीएसटी वाली बहुत सारी चीजें शून्य प्रतिशत जीएसटी में गई है, 28 प्रतिशत जीएसटी वाली चीजें 18 प्रतिशत जीएसटी में आ गई हैं। जीएसटी कम होने का सीधा फायदा आमजन को होगा। उन्होंने लोगों को बताया कि देशवासियों के हितों की रक्षा करते हुए नेक्स्ट जेन जीएसटी की अनुपम सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई है। इसका लक्ष्य कर प्रणाली को सरल बनाना, वस्तुओं और सेवाओं को सस्ता करना, उपभोग बढ़ाना है।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
संपर्क एवं संवाद के अवसर पर विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर, जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, पार्षद आशीष जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र विश्वकर्मा, ऋतुराज सरसवार, रूपेंद्र डेहरिया, भगवान दास झा, सोनू पंडित, सिद्धार्थ मुखर्जी, पार्षद श्रीमती सुषमा चौरसिया, शशि सतनामी, सुखनंदन जावरे, राजू महोरे, प्रदीप राजपूत, मनी नागी, पूर्व पार्षद बाबा भाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु, उपभोक्ता जन उपस्थित रहे।