Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नगर वन योजना का सांसद ने किया भूमिपूजन

नगर वन योजना का सांसद ने किया भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
28-Sep-25
पर्यावरण के प्रति जागरूकता अनिवार्य: सांसद बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में जनकल्याण के साथ साथ देश में सामाजिक जनचेतना के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। अब गांवों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद वनों के अलावा शहरी क्षेत्रों के आसपास भी वनों को विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने कही। सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को परासिया बायपास के पास नगर वन योजना के तहत होने वाले कार्यों का भूमिपूजन किया। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय वनीकरण एवं पारिस्थितिकी विकास बोर्ड की “नगर वन योजना“ के तहत यहां निर्माण कार्य किए जाने हैं। यहां आयोजित कार्यक्रम में यही संदेश दिया कि पर्यावरण के प्रति हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों को भी जागरूक करना होगा। नगर वन विकसित करने बच्चों को भी इस अभियान से जोड़ना होगा। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम की शुरूवात कन्याओं के पुजन से की गई।

कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

नगर वन योजना के भूमिपूजन अवसर पर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, डीएफओ साहिल गर्ग, फॉरेस्ट एसडीओ खोबरागड़े, विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लू नागी, उपाध्यक्ष महेश सोमकुंवर, जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रिज़वान कुरैशी, विश्वेंद्र सिंह बैस, पार्षद आशीष जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र विश्वकर्मा, ऋतुराज सरसवार, रूपेंद्र डेहरिया, भगवान दास झा, सोनू पंडित, सिद्धार्थ मुखर्जी, पार्षद श्रीमती सुषमा चौरसिया, शशि सतनामी, सुखनंदन जावरे, राजू महोरे, प्रदीप राजपूत, मनी नागी, पूर्व पार्षद बाबा भाई सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share News On