Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाएं पहुंची थाना

अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाएं पहुंची थाना
छिंदवाड़ा
02-Nov-26
सौंपा ज्ञापन, थाना प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

मोहखेड़ (छिंदवाड़ा अपडेट)

मोहखेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गडमऊ में अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुलेआम कच्ची शराब बेचे जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने अब इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

महिलाओं का आरोप है कि ग्राम पंचायत गडमऊ के अंतर्गत आने वाले सिंगपुर, मुरदई तथा मोहखेड़ के डीमरी मोहल्ले में अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री की जा रही है। इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और ग्रामीण परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं मोहखेड़ थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने मांग की कि क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा गांव में शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
Share News On