Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा के कुश्ती खिलाड़ियों ने दिल्ली में जीते 13 गोल्ड

छिंदवाड़ा के कुश्ती खिलाड़ियों ने दिल्ली में जीते 13 गोल्ड
खेल
02-Nov-26
राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में किया जिले का नाम रोशन

छिंदवाड़ा अपडेट

स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी फेडरेशन की 31 वीं राष्ट्रीय स्तर कुश्ती प्रतियोगिता दिल्ली में 1 नवंबर को राजीव गांधी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स स्टेडियम में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपने राज्य व जिले का नाम रोशन किया।

जिन खिलाड़ियों ने पदक जीते उनमें अंडर 17- में देवांश यदुवंशी, सुशांत सूर्यवंशी, विवेक चंद्रवंशी, अधिकार यादव,  तमन्ना विश्वकर्मा, शीतल ठाकुर, शिवांशी गोमसे, अंडर-19 में ओम सूर्यवंशी, आभा ठाकरे, पूर्वा ठाकरे, अंडर 21 में हरिओम चंद्रवंशी, योगेश कहार, रोहित मरकाम, सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। टीम कोच मनीष चंद्रवंशी व रश्मि सूर्यवंशी ने सभी खिलाड़ी की जीत को कठोर परिश्रम अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। छिंदवाड़ा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशोर पटेल, सचिव संजय चौकसे और कोषाध्यक्ष एडव्होकेट ब्रजेश कोहरे ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।
Share News On