कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन की बैठक में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
02-Nov-26
दिल्ली के संसद भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा अपडेट
दिल्ली के संसद भवन में सोमवार को कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस बैठक में सांसद बंटी विवेक साहू ने कमेटी के समक्ष अपने सुझाव रखे। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति की बैठकें लगातार आयोजित की जा रही है। इस समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें 21 सदस्य लोकसभा से और 10 सदस्य राज्यसभा से हैं। सांसद बंटी विवेक साहू उक्त बैठकों में लगातार शामिल होकर अपने सुझाव व प्रस्ताव रख रहे है। पिछले दिनों आयोजित हुई बैठकों में भी सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने सुझाव रखे थे। जिसमें कमेटी ने उस पर गंभीरता से विचार करते हुए उसे लागू भी किया था। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति की बैठक का आयोजन दिल्ली के संसद भवन में किया गया। इस बैठक में समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।