Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चौरई में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिसोदिया ने ली बैठक

चौरई में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सिसोदिया ने ली बैठक
राजनीति
30-May-26
छिन्दवाड़ा

महिला कांग्रेस अब ब्लॉक स्तर पर भी मजबूत नजर आएगी। इसके लिए छिन्दवाड़ा जिला महिला कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित कर महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में चौरई ब्लॉक महिला कांग्रेस की बैठक जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने कहा कि जिला महिला कांग्रेस की तरह ही ब्लॉक महिला कांग्रेस भी मजबूत होनी चाहिए। ब्लॉक स्तरीय आंदोलन, धरना व प्रदर्शन में महिला नेत्रियों की भागीदारी बढ़चढ़कर दिखाई देनी चाहिए इसके लिए सतत रूप से बैठकें कर रणनीति बनाएं और उस पर सतत रूप से कार्य करें। क्योंकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं को अहम भूमिका निभानी है। उन्होंने उपस्थित समस्त मातृशक्ति में जोश भरते हुए कहा कि वे सतत रूप से प्रत्येक महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता के सम्पर्क में रहेंगी। किसी भी तरह की संगठनात्मक चर्चा हो या अन्य परेशानियां कभी भी किसी भी समय उनसे खुलकर बात कर सकती है। उन्होंने बूथ स्तर तक महिला पदाधिकारियों को सक्रिय करने पर जोर दिया। आयोजित बैठक में चौरई विधायक सुजीत चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती मंजू बैस, पूर्णिमा वर्मा, रानू डेहरिया, स्वाती श्रीवास्त, अंजली सोनी, तीरथ ठाकुर, बंटी साहू, सचिन वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On