Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पांढुर्ना में महिला कांग्रेस ने गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

पांढुर्ना में महिला कांग्रेस ने गृहमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन
राजनीति
30-May-26
छिन्दवाड़ा

पांढुर्ना जिला महिला कांग्रेस की बैठक में नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया। महिला कांग्रेस जल्द ही वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान प्रारंभ करेगा जिसमें महिलाओं को जोड़कर ग्रामीण स्तर पर भी संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

पांढुर्ना जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती किरण चौधरी ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेगी। उन्होंने उपस्थित समस्त महिला नेत्रियों से कहा कि जिसे भी संगठन में जो भी जिम्मेदारी अथवा पद मिला है उस पर खरा उतरना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। महिला कांग्रेस के परिवार को अब और अधिक बड़ा करने का समय आ चुका है, इसके लिए हम सभी को मिलकर पूरी निष्ठा व सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान चलाना होगा। जिससे नई मातृशक्ति हमसे जुड़ेंगी और उन तक हमारी बातें भी पहुंचेंगी। अभियान किसी एक की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए भी अभी से आज से तैयारी करने पर जोर दिया।

बैठक के उपरांत भाजपा के गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा आदिवासी समाज को लेकर दिए गए अशोभनीय बयान के खिलाफ पांढुर्ना जिला महिला कांग्रेस नेत्रियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिला कांग्रेस ने अमित शाह का पुतला दहन किया। आयोजित बैठक व पुतला दहन में नेहा जोगी, लता तुमड़ाम,शारदा धुमाल,मनीषा पाल,संगीता ठाकुर, नीलिमा पाटिल, कीर्ति पठारे,प्रतिभा मेश्राम,मीना ढोके सहित अन्य महिला नेत्री उपस्थित रहीं।
Share News On