शहर महिला कांग्रेस सक्रिय करने कांग्रेस भवन में की बैठक
राजनीति
30-May-26
छिन्दवाड़ा
संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए शहर महिला कांग्रेस की वार्डों में सतत रूप से बैठकें जारी है। महिला पदाधिकारियों से सम्पर्क और महिलाओं को संगठन से जोड़ते हुए उनके बीच कमलनाथ एवं नकुलनाथ के विकास कार्यों को पहुंचाने के साथ ही वर्तमान सरकार की नाकामी गिनाने का कार्य शहर महिला कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है।
शहर के वार्ड क्रमांक 17 के बूथ क्रमांक 239 में जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती मंजू बैस, अध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बैठक आहुत की गई जिसमें आगामी नगर पालिक निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता के साथ कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक का आयोजन पूर्व उप ब्लॉक की अध्यक्ष श्रीमती रामवती परते के द्वारा किया गया था जिसमें शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव, रूपा यादव, श्यामा यादव, सुनिता, ममता चौखे, पूनम चौखे, ज्योति डेहरिया, नूरी खान, चन्द्रकला, अनिता इरपाचे, अंजलि परते, प्रशांति, इंदिरा डेहरिया, मंगला, ललिता सोनी, पप्पू भायदे व अरुण शर्मा उपस्थित रहे।