शहर में आयोजित श्रीमद भागवत कथाओं के कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
30-May-26
धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से आध्यात्म से जुड़ रहे लोग: बंटी विवेक साहू
छिन्दवाड़ा
छिन्दवाड़ा शहर सहित जिले भर में अधिक मास के अवसर पर आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा व शिव महापुराण के धार्मिक आयोजनों से पूरा जिला धर्ममय हो गया है। इन धार्मिक अनुष्ठानों से लोग आध्यात्म से जुड़ रहे है। यह बात छिन्दवाड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रीमद भागवत कथाओं के कार्यक्रमों में पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने कही।
उल्लेखनीय है कि अधिक मास के अवसर पर छिन्दवाड़ा शहर सहित जिले भर में विभिन्न स्थानों पर श्रीमद भागवत कथा व शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा शहर सहित जिले के प्रवास के दौरान इन धार्मिक अनुष्ठानों में लगातार शामिल हो रहे है। इस दौरान वे कथावाचकों का अभिनंदन करते हुए जहा उनका आर्शीर्वाद ले रहे है वहीं जिलेवासियों के लिए सुख, समृद्धि और वैभव व खुशहाली की कामना भी कर रहे है। शनिवार को सांसद बंटी विवेक साहू गुलाबरा गली नं. 10 में संतोषी माता मंदिर में लगातार 29वें वर्ष आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए और कथावाचक का आर्शीर्वाद लेकर कथा का श्रवण भी किया।
सांसद बंटी विवेक साहू पुराना पावर हाउस के पास एवं चंदनगांव में आयोजित हो रही श्रीमद भागवत कथाओं और श्रीवास्तव कॉलोनी में आयोजित शिव महापुराण के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा का श्रवण भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, अलकेश लांबा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, महिला मोर्चा अध्यक्ष गरिमा दामोदर, विशवेन्द्र बैस, पप्पू ठाकुर, आलोक साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।