Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

संगठन विस्तार को लेकर महिला कांग्रेस प्रभारी ने की ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा

संगठन विस्तार को लेकर महिला कांग्रेस प्रभारी ने की ब्लॉक अध्यक्षों से चर्चा
राजनीति
21-May-26
राजीव भवन में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पुण्यतिथि

छिन्दवाड़ा

जिला महिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय में हुई। शुरुआत पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। जिला महिला कांग्रेस की समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक को छिन्दवाड़ा जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी, जिला अध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए छिन्दवाड़ा जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती रूपाली शर्मा ने कहा संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं से हैं। जमीनी स्तर पर कार्य पदाधिकारी नहीं बल्कि निष्ठावान कार्यकर्ता करते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी और संगठन की नींव है। इसके लिए हमें ब्लॉक स्तर, क्षेत्रीय स्तर और फिर बूथ स्तर तक जाना होगा। मातृशक्ति के बीच बैठना होगा और उन्हें वर्तमान सरकार की प्रत्येक जनविरोधी और महिला विरोधी गतिविधियों से अवगत कराना होगा जो जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर और राज्य से लेकर केन्द्र स्तर तक चल रही है। 

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने उपस्थित समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ सतत रूप से आगामी नगरीय निकाय चुनाव पंचायत चुनाव को लेकर सक्रियता के साथ करने हेतु निर्देशित कर रहे हैं। हमारी जिम्मेदीर है कि हम अभी से आज से ही आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ताकत के साथ जुट जाए। हमें नेताद्वय की मंशानुसार कार्य करते हुए जिला महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें लेकर संगठन विस्तार में जुट जाएं। मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ें। आयोजित बैठक में श्रीमती मंजू बैस, जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रानू डेहरिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव सहित जिला महिला कांग्रेस की समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण उपस्थित रहीं।  
Share News On