Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अग्निवीर भर्ती के लिये ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 12 जून तक

अग्निवीर भर्ती के लिये ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से 12 जून तक
नौकरियां
21-May-26
छिन्दवाडा

सेना में भर्ती के लिए ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर रजिस्टर करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) की तिथियों की घोषणा सेना द्वारा कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) 01 जून 2026 से 12 जून 2026 तक भोपाल के दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा प्रतिदिन चार शिफ्ट में आयोजित होगी।

इस बार अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिये 15 मई 2026 से भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गये हैं।

सेना भर्ती कार्यालय भोपाल द्वारा ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) केंद्रों का विवरण इस प्रकार हैः- 

आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड प्रेस्टीज श्री जयराम एजुकेशन सोसाइटी, कोकटा बायपास, रायसेन रोड, भोपाल।

आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड आरजीपीएम, सांखेड़ी, डानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें तथा समय पर अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ रखना अनिवार्य होगा। किसी भी स्पष्टीकरण के लिये अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय के दूरभाष नंबर 0755-2540954 एवं 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है। अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
Share News On