Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जैव विविधता राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार से सम्मानित होगे विनोद तिवारी

जैव विविधता राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार से सम्मानित होगे विनोद तिवारी
छिंदवाड़ा
21-May-26
भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में मिलेगा सम्मान

छिंदवाड़ा

पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में सक्रियता से लंबे समय से कार्य करने वाले छिंदवाड़ा जिले के पर्यावरण हितैषी, शिक्षक, समाजसेवी विनोद कुमार तिवारी को वर्ष 2025 का राज्य स्तरीय जैव विविधता पुरस्कार व्यक्तिगत अशासकीय श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। श्री तिवारी अंतराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई को भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के हस्ते राज्य स्तरीय जैव विविधता प्रथम पुरस्कार से सम्मानित होगे। मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल द्वारा श्री तिवारी को राज्य स्तरीय जैव प्रथम पुरस्कार में तीन लाख रुपए एवं प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी सम्मान स्वरूप अतिथियों के हस्ते प्रदान की जावेगी।
Share News On