Home News Helpline Classified Jobs About Contact

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुलाए पुरस्कारों के लिये पुनः आवेदन

महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुलाए पुरस्कारों के लिये पुनः आवेदन
छिंदवाड़ा
05-Aug-26
छिन्दवाडा

महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों के लिए व्यक्तिगत एवं संस्थागत श्रेणी में वर्ष 2025 के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय 6 विभागीय पुरस्कारों के लिये पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अत्यंत कम संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण विभाग द्वारा पुनः आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इन पुरस्कारों में रानी अवंति बाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार (बालिका/महिला), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (बालिका/महिला), श्री विष्णु कुमार महिला बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान (व्यक्ति/स्वयंसेवी संस्था), मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार (01 पुरुष एवं 01 महिला), ष्अरुणा शानबागष् वीरता पुरस्कार (महिला) तथा राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (पुरुष/महिला) शामिल हैं।

इच्छुक एवं पात्र महिला, पुरुष तथा संस्थाएं अपने नामांकन प्रस्ताव कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कलेक्ट्रेट परिसर, सामाजिक न्याय छिंदवाड़ा में 15 अगस्त 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त नामांकन प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कारों के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, सामाजिक न्याय छिंदवाड़ा स्थित संबंधित शाखा से संपर्क किया जा सकता है। साथ ही विभागीय वेबसाइटwww.mpwcdmis.gov.in पर भी पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
Share News On