Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जबलपुर हाईकोर्ट के छात्रसंघ चुनाव के निर्णय का एनएसयूआई ने किया स्वागत

जबलपुर हाईकोर्ट के छात्रसंघ चुनाव के निर्णय का एनएसयूआई ने किया स्वागत
राजनीति
05-Aug-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने जबलपुर हाईकोर्ट के छात्र संगठन चुनाव सम्बंधित आदेश का स्वागत किया है। जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश शासन को सितंबर के प्रथम सप्ताह तक छात्रसंघ चुनाव कराने के संबंध में दिया गया निर्देश प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की लोकतांत्रिक आवाज़ की जीत है। उक्त उदगार छिन्दवाड़ा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने मीडिया को जारी प्रेस नोट में व्यक्त किए।

10 वर्षों से बंद रहे छात्रसंघ चुनाव

पिछले लगभग 10 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव बंद रहे, जिससे छात्र राजनीति को गंभीर नुकसान पहुंचा। छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। उन्होंने सभी छात्र नेताओं से आह्वान किया कि यदि राज्य सरकार हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव कराती है तो सभी छात्र पूरी तैयारी के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। 

प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं चुनाव

सुश्री सूर्यवंशी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव स्वयं कर सके। अप्रत्यक्ष प्रणाली खरीद-फरोख्त और बंद कमरों की राजनीति को बढ़ावा देती है, जबकि प्रत्यक्ष चुनाव छात्रों को वास्तविक लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान करते हैं। प्रत्यक्ष प्रणाली में प्रत्येक नियमित विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सीधे छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव का चुनाव करते हैं। इससे प्रत्येक छात्र-छात्रा को अपने प्रतिनिधि चुनने का समान लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त होता है। एनएसयूआई का स्पष्ट मत है कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव केवल प्रत्यक्ष प्रणाली से ही कराए जाएं, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी का वोट सीधे उसके छात्र नेतृत्व के चयन में प्रभावी हो सके।


Share News On