सीपीआर व रेस्क्यू टेंट लगाने का दिया प्रशिक्षण
शिक्षा
05-Aug-26
7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण का दूसरा दिन

छिंदवाड़ा
7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के लिए दूसरे दिन प्रशिक्षाणार्थियों को स्टेडियम ग्रांउड में विभिन्न गतिविधियां सिखाई गई जिनमें सीपीआर व रेस्क्यू टेंट लगाने जैसी महत्वपूर्णि गतिविधियां भी शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान सुबह पीटी एवं व्यायाम के बाद पंजीकृत प्रशिक्षुओं को सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रथमोपचार के अंतर्गत कार्डियो पल्मोनरी रिसुसीटेशन (सीपीआर) विषय पर इनडोर प्रशिक्षण देते हुए विस्तृत जानकारी के साथ सामूहिक एवं व्यक्तिगत अभ्यास कराया गया। इसके अलावा प्रशिक्षुओं को रेस्क्यू टेंट की माउंटिंग एवं डिसमाउंटिंग की प्रक्रिया का प्रशिक्षण देकर सामूहिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 125 सिविल वालेंटियर्स उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के नेतृत्व में कंपनी कमांडर गणेश कुमार धुर्वे, हवलदार अनुदेशक रामप्रसाद सिंगोतिया, एसडीईआरएफ टीम तथा सिविल डिफेंस के डिप्टी वार्डन एवं रिसोर्स पर्सन श्यामलराव द्वारा किया जा रहा है। 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा नागरिक सुरक्षा से संबंधित दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।