Home News Helpline Classified Jobs About Contact

एकजुट होकर संघर्ष करेंगे संविदा प्रेरक शिक्षक

एकजुट होकर संघर्ष करेंगे संविदा प्रेरक शिक्षक
छिंदवाड़ा
05-Aug-26
जिला स्तरीय बैठक में लिया निर्णय

छिंदवाड़ा

संविदा प्रेरक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष रामेश्वर वर्मा की अध्यक्षता एवं अस्थाई, आउटसोर्स कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संविदा प्रेरकों को एकजुट कर सेवा बहाली का संघर्ष शुरू करने का निर्णय लिया गया। पहले चरण में ब्लाक स्तरीय बैठकें की जाएंगी, उसके बाद जिला मुख्यालय पर धरना देकर सेवा बहाली की मांग पुरजोर तरीके उठाई जाएगी। 

ब्लाक स्तरीय बैठकों की शुरूआत 12 अगस्त को बिछुआ से होगी, उसके बाद 18 को मोहखेड, 19 को छिंदवाड़ा, 20 को तामिया, 21 को चौरई एवं 22 को परासिया में बैठक कर संघर्ष का शंखनाद होगा। बैठक में लाखा यदुवंशी, श्रीमती अश्विनी सहारे, संगीता राऊत, रमेश पाल, कृष्णा डेहरिया, बुधमान वासनिक, किरण सिंगारे, प्रमिला पाल, सुनीता साहू, सोनू भलावी, सुनीता पाठे, कलिराम सिंह, अखिलेश नागवंशी, सुनील सिंगारे, सुदांशु सिंगारे सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share News On