Home News Helpline Classified Jobs About Contact

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से होंगे सेन समाज के चुनाव

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया से होंगे सेन समाज के चुनाव
छिंदवाड़ा
05-Aug-26
सेन समाज की बैठक में सर्वसहमति से लिया गया निर्णय

छिंदवाड़ा 

सेन समाज की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सेन समाज भवन प्रांगण में मंगलवार को वरिष्ठ संरक्षक जगदीश श्रीवास की अध्यक्षता में व सभी वरिष्ठ संरक्षक ब्लांक अध्यक्ष ओर जिला स्तरीय पदाधिकारियों की गारिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई। यह जानकारी देते हुए पवन बंदेवार व नगर अध्यक्ष चंदन बंदेवार ने बताया कि जिला छिंदवाड़ा सेन समाज के जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई जिसमें समाज के वरिष्ठ संरक्षक ने साथ ही जिले भर से आयें पदाधिकारियों ब्लांक अध्यक्षों ने एक स्वर में जिला अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए सहमति प्रदान की।

हेमंत बंदेवार व अंकित बंदेवार ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा व ब्लॉक स्तर गठन कार्यकारणी की सूची बुलाकर चुनावी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही चुनाव को लेकर शीघ्र ही वरिष्ठ संरक्षकों के साथ साथ ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा दिए गए नाम को जोड़ कर कोर कमेटी एवं चुनाव आयोग का गठन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष जिला, युवा अध्यक्ष और महिला अध्यक्ष का समिति के माध्यम चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर सभी वरिष्ठ संरक्षक, ब्लांक अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने चुनाव संवैधानिक तरीके व निष्पक्ष रूप से हो इसे लेकर अपने-अपने विचार रखे। बैठक में बंटी श्रीवास और रवि राजनकर ने उपस्थित सभी वरिष्ठ संरक्षक, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों व समाजिक बंधुओ का आभार व्यक्त किया।
Share News On