Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सेवानिवृत्त अधिकारी नागराज संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त

सेवानिवृत्त अधिकारी नागराज संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त
शिक्षा
05-Aug-26
छिन्दवाडा 

म.प्र.लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 08 से 13 अगस्त तक प्रातः 10 से दोपहर 01 बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय के परीक्षा केन्द्र राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया है जिसमें 90 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे ।

आयोग द्वारा इस परीक्षा के लिये उच्च न्यायिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी एन.सी.नागराज को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा संभागीय पर्यवेक्षक श्री नागराज के भ्रमण के दौरान अपेक्षित व्यवस्थाओं के लिये नगर दंडाधिकारी छिन्दवाड़ा को विश्राम गृह में कक्ष आरक्षित करने एवं वाहन उपलब्ध कराने, जिला ई-गवर्नेंस छिंदवाड़ा को कम्प्यूटर उपलब्ध कराने, मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा के सहायक ग्रेड-3 आनंद नांदेकर व नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा के सहायक ग्रेड-3 राजेश सोनी को लिपिकीय/कम्प्यूटर की व्यवस्था सहित संभागीय पर्यवेक्षक के द्वारा सौंपे गये सभी कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
Share News On