Home News Helpline Classified Jobs About Contact

डाक विभाग ने की छिंदवाड़ा से विदेश तक राखी भेजने की व्यवस्था

डाक विभाग ने की छिंदवाड़ा से विदेश तक राखी भेजने की व्यवस्था
छिंदवाड़ा
05-Aug-26
सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा काउंटर

छिन्दवाडा

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी डाक की संभावित अधिक मात्रा एवं ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रधान डाकघर छिंदवाड़ा में 03 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक विशेष राखी डाक/पार्सल बुकिंग काउंटर संचालित किए जा रहे हैं।

अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा ने बताया कि इस विशेष काउंटर पर स्पीड पोस्ट एवं पार्सल सेवा के माध्यम से राखी और उपहार सामग्री की बुकिंग की जा सकेगी। साथ ही विदेशों में रहने वाले भाई-बहनों के लिए इंटरनेशनल स्पीड पोस्ट सेवा एवं ट्रैकिंग सुविधा के साथ कई देशों तक राखी भेजने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सावन माह के अवसर पर डाक विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए गंगाजल का वितरण भी किया जाएगा। डाक विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इस विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Share News On