ब्लैकमेल करने वाली महिला को पुलिस ने पकड़ा, दूसरा आरोपी फरार
छिंदवाड़ा
11-Jun-25
छिंदवाड़ा
देहात थाना पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने हनी ट्रैप करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला का साथी दूसरा आरोपी फरार है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 40 निवासी अनमोल चरपे ने 2 जून 2025 को देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि साधना इवनाती और राजा खत्री ने 10 लाख रूपए षड्यंत्रपूर्वक धमकाकर ब्लैकमेल कर वसूल किए हैं जिसमें 3 लाख रूपए नगद और शेष रकम ऑन लाईन ट्रांजेक्शन के जरिए मांगी थी। शिकायत में ंउसनेबताया कि उसे बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ये रकम ऐठी गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच में पुलिस ने पाया कि कोढिया निवासी 22 वर्षीय युवती साधना इवनाती और बजरंग नगर निवासी राजा खत्री मुख्य आरोपी है। पुलिस ने कार्रवाई की तो साधना इवनाती ही हाथ लगी राजा खत्री फरार होने के कारण पुलिस के हाथ नहीं लगा। इस मामले की जांच से लेकर आरोपियों को पकड़ने तक निरीक्षक जीएस राजपूत, उपनिरीक्षक वर्षा सिंह, आरक्षक देवकरण डेहरिया, सौरभ बघेल व महिला आरक्षक प्रमीला व रानू की प्रमुख भूमिका रही।