एयर इंडिया का पैसेंजर विमान क्रेश, 242 यात्रियों की मौत
देश
12-Jun-25
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में थे सवार
छिंदवाड़ा, डिजीटल डेस्क
गुरूवार 12 जून को देश में एक बड़ी घटना घटित हो गई। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद में क्रेश हो गया। विमान में बैठे सभी यात्रियों के मारे जाने की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित थे। घटना के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हादसा टेकऑफ के समय हुआ था।
एयर इंडिया की फ्लाइट ने दोपहर 1ः38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे नंबर 23 से उड़ान भरी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान के पायलट सुमित सुब्बरवाल ने इमरजेंसी मे-डे कॉल दी। अगले ही मिनट में विमान की ट्रैजेक्टरी हवा में ऊपर उठने की बजाए नीचे की तरफ जाती दिखी। दोपहर 1.40 पर ये विमान एयरपोर्ट से सटी एक डॉक्टर होस्टल की बिल्डिंग से टकरा कर क्रेश हो गया। विमान में बैठे 242 लोगों के अलावा जिस बिल्डिंग से विमान टकराया था उस बिल्डिंग में भी 50-60 लोग थे उनके भी हादसे में मारे जाने की खबरें भी आ रही है। घटना इतनी भयानक थी कि घटना स्थल के आसपास जले हुए शव सड़कों पर दिखाई दे रहे थे। इस विमान में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक भी सवार थे।
फिलहाल विमान दुर्घटना को लेकर मानवीय गलती को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि तकनीकी कारणों से भी यह घटना घटित हो सकती है। मौसम या आतंकवाद जैसे कारणों को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं कहा जारहा है। ब्लैक बॉक्स की जांच के आधार पर करीब 15 दिन में हादसे की रिपोर्ट आए तब भी सही कारण सामने आएगा।