Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ऊर्जावान है प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, लोगों के घर जाकर सुनी समस्याएं

ऊर्जावान है प्रदेश के ऊर्जा मंत्री, लोगों के घर जाकर सुनी समस्याएं
मध्यप्रदेश
12-Jun-25
संबंधित अधिकारियों को दिए तत्काल निराकरण के निर्देश

छिंदवाड़ा, डिजीटल डेस्क

नायक फिल्म के एक दिन के मुख्यमंत्री की सक्रियता जैसी गतिविधि गुरूवार को मध्यप्रदेश में भी दिखाई दी। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर की गोवर्धन कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, दीनदयाल नगर, शताब्दी पुरम सहित कई क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुए नागरिकों से बातचीत कर उनकी बिजली संबंधी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश भी दिए। 
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तकनीकी खामियां समयबद्ध रूप से दुरुस्त की जाएँ, ताकि नागरिकों को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा उपलब्ध हो सके। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने इस दौरान उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर विद्युत समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निराकरण किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में पंखे कूलर और एसी का उपयोग आवश्यक है, लेकिन ऐसा कोई कार्य ना करेंजिससे बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान आए। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं से कहा कि वह ऊर्जा विभाग का सहयोग करें। सामने आ रही बिजली की समस्या के निदान के लिए यह सेवक और पूरा ऊर्जा विभाग मैदान में है। बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार से बचने का तरीका यह है कि उपभोक्ता अपनी घरेलू बिजली का लोड बढ़वाएं तथा वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, मध्यप्रदेश में बिजली सरप्लस है, लेकिन तकनीकी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने अपील की कि अगर हम बिजली कंपनी का सहयोग करें, तो तकनीकी समस्याओं को दूर करने में काफी हद तक निजात पाई जा सकती है।
विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण करने के उपरांत ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सीधे न्यू कॉलोनी कांच मील स्थित नवीन पार्क पहुंचे तथा यहां सफाई दूतों के साथ स्वर्गीय श्री देवेन्द्र सिंह तोमर मार्ग  पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया।
Share News On