Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिले में मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार

जिले में मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार
छिंदवाड़ा
11-Jun-25
15 जून के बाद ही बारिश के आसार, अभी गर्मी, उमस से लोग परेशान 

छिंदवाड़ा

 मानसून की झमाझम बारिश के लिए लोग अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मानसून की फुहारों के इस समय लोगों नौ तपा जैसी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्यपदेश सहित जिले में मानसून की एंट्री का समय और बढ़ गया है। प्रदेश में 15 जून तक मानसून की बारिश होने की संभावना है। छिंदवाड़ा जिले में मानसून की फुहारों के आने में दो तीन दिन और लग सकते हैं। जानकारों के अनुसार महाराष्ट्र-छग में मानसून ठहर गया है 12 तारीख के बाद इसके आगे बढऩें की संभावना है। 

किसान भी बोवनी के इंतजार में
जिले में खरीफ की फसल बोने के लिए किसान आसमान में बारिश का इंतजार कर रहे हैं। दिन में तेज गर्मी और उमस के बीच छाए बादलों के कारण ये कयास लगाए जा रहे हैं कि बारिश हेागी लेकिन बूंदाबांदी भी नहीं हेा रही। जिले में खरीफ की बोवनी का काम जून का पहला पखवाड़ा खत्म होने के साथ शुरू हो जाता है। इस बार मानसून लेट हुआ तो बोवनी के काम में भी देरी होगी। वैसे किसानों ने खेतों की साफ-सफाई कर उसे समतल बना दिया है। किसान तैयार बैठे हैं। बारिश के बाद जैसे ही नमी आएगी बीज बोने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 

लगातार तीसरे दिन तापमान 40 पार 
छिंदवाड़ा जिले मे लगातार तीसरे दिन तापमान 40 डिग्री से उपर रहा जबकि 25 मई से 2 जून के बीच नौपता के दौरान औसत तापमान 33 डिग्री से ज्यादा नहीं पहुंचा था। मंगलवार के दिन का तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। यह जून के दूसरे सप्ताह में पडऩे वाले औसत तापमान से लगभग 5 डिग्री ज्यादा है, यानि जून में पहला पखवाड़ा खत्म होते होते दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहता है। मानसूनी फुहारों के बाद जून के खत्म होते-होते तापमान और नीचे उतरता है लेकिन इस बार  मौसम के बदलते रुख ने तापमान के गणित को भी बिगाड़ दिया है। रात का पारा भी 28 डिग्री दर्ज किया गया।
Share News On