Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चांद नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष के पति व कांग्रेस नेता जुंआ खेलते पकड़ाए

चांद नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष के पति व कांग्रेस नेता जुंआ खेलते पकड़ाए
छिंदवाड़ा
11-Jun-25
छिंदवाड़ा
चांद पुलिस ने मंगलवार की रात एक जुआ फड़ पर कार्रवाई की । कार्रवाई में नगर परिषद चांद की पूर्व अध्यक्ष के पति ऋषि वैष्णव भी जुआ खेलते पकड़ाए है। एसपी अजय पांडे के निर्देशन में चांद पुलिस ने थाना प्रभारी महेंद्र भगत के नेतृत्व में मंगलवार की रात वार्ड क्रमांक 10 के एक मकान में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। दबिश में क्षेत्र के नामचीन कांग्रेस नेता ऋषि वैष्णव पांच लोगों के साथ जुआ खेलते पकड़ाए। अन्य आरोपियों में बबल पिता लाल सिंह साहू, संजय पिता सबल सिंह रघुवंशी, नेपाल पिता सावनय धोखे, श्रीराम पिता भैयालाल चौरसिया और जयप्रकाश चुन्नीलाल माहोरे शामिल है। पुलिस ने आरोपियों से 10 हजार 120 रूपए नगद बरामद किए। सभी पर पुलिस ने धारा 3, 4 और 13 के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक धाराएं भी लगाई है।
Share News On