Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद एक तरफ देवतुल्य कहते हैं दूसरी तरफ पैर धुलाई करवाते हैं: यहाके

सांसद एक तरफ देवतुल्य कहते हैं दूसरी तरफ पैर धुलाई करवाते हैं: यहाके
छिंदवाड़ा
11-Jun-25
छिंदवाड़ा
भाजपा के सांसद बंटी साहू आदिवासी भाइयों से पैर धुलवाते हैं, यह भाजपा के कैसे संस्कार है जहां ना चाल है ना चरित्र है केवल झूठ, फरेब और लूट है। देवतुल्य जनता व कार्यकर्ता से पैर धुलवाना हमारी संस्कृति नहीं है। चारों तरफ भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस भाजपा का बिल्ला लगाकर काम कर रही है, यह बात श्री कमलनाथ के द्वारा हर्रई में कही गई थी जिसका प्रमाण दमुआ थाना प्रभारी ने प्रस्तुत कर दिया है। यह बात जिला कांग्रेस प्रवक्ता एकलव्य यहाके ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किए हैं। श्री एकलव्य यहाके ने आगे कहा कि भाजपा के सांसद ने आदिवासियों से पैर धुलाकर आदिवासी समाज का अपमान व तिरस्कार किया है। चुनाव के समय अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनता को देवतुल्य बताने वाले सांसद को पैर धुलाई कराते वही कार्यकर्ता सेवक नजर आ रहे है जो उनके पैर धोए। भाजपा सांसद ने पैर धुलाई कराकर आदिवासी समाज को अपमानित करने का कार्य किया है। भाजपा के नेता हर दम व हर कदम पर आदिवासियों का अपमान करती है इसके अनेकों अनेक उदाहरण मौजूद है, किन्तु वर्तमान में भाजपा सांसद ने आदिवासियों से पैर धुलाकर बेहद निंदनीय और शर्मनाक कार्य भी किया है।
Share News On