आप गांधी की विचारधारा से प्रेरित है या गोडसे की?
छिंदवाड़ा
11-Jun-25
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीसीसी पर्यवेक्षक ने किया सवाल
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस भवन में हुई मैराथन बैठकें
छिंदवाड़ा
एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों ने स्थानीय राजीव भवन में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं की मैराथन बैठकें ली। बैठक के दौरान पीसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक अभिनव ढिमोले ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप गांधी की विचारधारा से प्रेरित है या गोड़से की विचारधारा से सर्वप्रथम अपनी निष्ठा व निष्पक्षता को तय करें। संगठन को समय, समझ व संयम से सृजित किया जा सकता है। इसीलिये संगठन को मजबूत करने से पहले स्वयं को मजबूत करें। संगठन सृजन अभियान के तहत निश्चित ही आगामी दिनों में कांग्रेस और अधिक सशक्त नजर आएगी। कहीं ना कहीं संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है इस पर सभी को ध्यान देना होगा।
छिन्दवाड़ारू- एआइसीसी एवं पीसीसी से छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पर्यवेक्षगणों ने स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। आयोजित बैठक में संगठन को सशक्त करने से लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की साथ ही माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी के नेतृत्व में संचालित जिला कांग्रेस संगठन की प्रशंसा की साथ ही जिले के विकास की सराहना भी की।
आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए एआइसीसी से पर्यवेक्षक संजय कपूर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगी। संगठन सृजन अभियान के सार्थक परिणाम भी अविलम्ब सामने आएंगे। श्री कमलनाथ एवं श्री नकुलनाथ के नेतृत्व में छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस संगठन मजूबत है तभी तो जिले की सातों विधानसभा सीट विजयी हुई। श्री कपूर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत अच्छे नेतृत्व का चयन करना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस अभियान में व्यक्तिगत नहीं बल्कि संगठनात्क बात होगी। पर्यवेक्षक सरेन्द्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री कमलनाथ व श्री नकुलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन यहां सबसे अधिक मजबूत है, और यहां उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन से आगे भी सशक्त रहेगा। यहां उपस्थित प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता संगठन की नींव है। छिन्दवाड़ा में कांग्रेस का सबसे अच्छा संगठन रहा है और आगे भी रहेगा। श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में अब छिन्दवाड़ा ही नहीं पूरे प्रदेश का संगठन और अधिक मजबूत होगा। पर्यवेक्षक श्री सुनील जायसवाल जिले के विकास को रेखांकित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ और पूर्व सांसद श्री नकुलनाथ की प्रशंसा की। आयोजित बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोविंद राय, सुरेश कपाले व नितिन उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने किया।
आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, समस्त विधानसभा प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक, उप ब्लॉक, शहर कांग्रेस अध्यक्षगण, शहर कांग्रेस अध्यक्षगण एवं कार्यकारी अध्यक्षगण उपस्थित रहे। छिन्दवाड़ा विधानसभा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण की बैठक के उपरांत चारों मोर्चा संगठन युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल एवं एनएसयूआई की बैठक सम्पन्न हुई।