भाव भक्ति के साथ भक्तों ने लगाया भगवान को छप्पन भोग
छिंदवाड़ा
21-May-26
छिंदवाड़ा
बसंत कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा आयोजित भागवत कथा में बड़े ही हर्षाेल्लास से श्री कृष्ण को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। वृंदावन से आए भागवत मर्मज्ञ डॉक्टर अनिल शास्त्री द्वारा भगवान की बाल लीलाओं का भाव विभोर वर्णन किया गया जिसमें कालिया नाग मर्दन तथा ब्रज वासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत अंगुली में उठाकर भगवान इंद्र का दंभ मर्दन की कथा सुनाई गई। राधा कृष्ण महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रीता मिनोचा द्वारा बताया गया मंडल के समस्त परिवारों की ओर से 56 भोग हेतु अलग-अलग प्रसाद तैयार कर भगवान को भोग लगाया गया और नाचते गाते भगवान को भोग ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया। शिव मंदिर के पुजारी सतीश दुबे द्वारा गोवर्धन का विधिवत पूजन अर्चन कराया गया, भगवान कृष्ण की आरती के साथ समस्त श्रद्धालुओं को 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया।

राधा-कृष्ण मंडल समिति ने की भक्तों से अपील
राधा कृष्ण मंडल समिति की ममता चौकसे, अंजलि साहू ,मोनू साहू, सरजू दीदी, आराध्या तिवारी, सीमा भट्ट, निधि राय, अनीता दुबे, रंजीता चौहान, आभा शर्मा, अर्चना जोहर, अशलेखा साहू, एकता साहू, गौरा ठाकुर, पूनम डोडी, अर्चना दुबे, जानकी पाराशर, डॉली साहू, मंजू शर्मा, मधु चुग, मनीषा ठाकुर, माया देशकर, मोना साहू, नीतू ठाकुर, नेहा पाल, पायल मैद, पुष्पा पटेल, रानू साहू, कीर्ति साहू, रेखा राजपूत, संध्या साहू, सपना रघुवंशी, सरोज साहू, श्रद्धा सूर्यवंशी, शीला मिगलानी, विजयलक्ष्मी राय, गायत्री बघेल, भाटिया दीदी, प्रेमलता साहू, अनीता दुबे आदि ने अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा लाभ लेने की अपील की है।