Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद

राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद
छिंदवाड़ा
21-May-26
शहर कांग्रेस के तत्वावधान में राजीव भवन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

छिन्दवाड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाई। राजीव भवन में शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व व व्यक्तित्व को याद किया। श्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की हत्या के बाद सन् 1984 से 1991 के बीच राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। प्रथम कार्यकाल में ही उनके द्वारा देशहित व संचार के क्षेत्र में ऐसे विभिन्न कार्य किये गये जिसके लिये उन्हें अनंत काल तक याद किया जायेगा। पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई यही नहीं आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा हो रही है उसकी संकल्पना भी उन्होंने अपने ही जमाने में कर ली थी इसीलिये उन्हें डिजिटल इंडिया का ऑर्किटेक्ट, सूचना तकनीक एवं दूर संचार क्रांति का जनक भी कहा जाता है। 

शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि  गांव-गांव तक दूरसंचार का जाल बिछाने के लिये उन्होंने सेन्टर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स की स्थापना की, जिसकी बदौलत गांव में पीसीओ खुलने प्रारंभ हुये और इसी के साथ गांव के लोग भी देश व दुनिया से जुड़ सकें। उनका मानना था कि तकनीक व विज्ञान की मदद के बिना उद्योगों का विकास नहीं हो सकता।   

आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कपाले के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस, जिला महिला कांग्रेस, शहर महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, किसान कांग्रेस, कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ, कांग्रेस के समस्त पार्षदगण, कांग्रेस के पांच उप ब्लॉक के पदाधिकारीगण सहित कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

अमरवाड़ा सहित समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर मनाया गया शहीद दिवस

कांग्रेस के द्वारा जिले के समस्त ब्लॉक मुख्यालयों पर भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस के अलावा आमजन ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अमरवाड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित किए गए शहीद दिवस के कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे भी सम्मिलित हुए। आयोजित कार्यक्रम में अशोक तिवारी, गुरुचरण खरे, प्रमेन्द्र बंटी साहू, चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह, यग्नेश शर्मा, कल्याण पटेल, आनंद राजपूत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

फोटो-04
Share News On