डाकघरों में आधार पंजीयन एवं अपडेशन के लिये 25 एवं 26 मई को विशेष अभियान
छिंदवाड़ा
21-May-26
छिन्दवाडा
अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा ने जानकारी दी है कि छिंदवाड़ा डाक संभाग अंतर्गत डाकघरों के आधार केंद्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने सहित विभिन्न सेवाओं के लिए 25 एवं 26 मई 2026 को विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।
अभियान के अंतर्गत टोकन वितरण 22 एवं 23 मई 2026 को किया जाएगा। विशेष अभियान के दौरान सभी आधार सेंटर प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेंगे, जबकि प्रधान डाकघरों में रात्रि 8 बजे तक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केंद्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के अंतर्गत छिंदवाड़ा प्रधान डाकघर सहित चिटनवीसगंज, अमरवाड़ा, हर्रई, उमरानाला, सौंसर, पांढुर्णा, लोधीखेड़ा, परासिया, इकलेहरा, चांदामेटा, जुन्नारदेव, तामिया, दमुआ एवं चौरई उपडाकघरों में आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान संचालित किया जाएगा।