Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पांढुर्णा में श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए सांसद

पांढुर्णा में श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
21-May-26
छिंदवाड़ा

धर्म के प्रति विशेष आस्था रखने वाले सांसद बंटी विवेक साहू जिलेभर में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में लगातार शामिल हो रहे है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा नगर के संतोषी माता वार्ड में गणेश कोल्हे के निवास स्थान पर आयोजित श्रीमद् भागवत में शामिल होकर कथा श्रवण किया। इस दौरान सांसद श्री साहू ने जहां कथा वाचक का अभिनंदन करते हुए उनका आर्शीवाद प्राप्त किया वहीं आमजनों के साथ बैठकर कथा का श्रवण भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, पूर्व न.पा. उपाध्यक्ष प्रशांत दाढ़े, सभापति मदन भांगे, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा नेता उज्जवल सिंह ठाकुर, सदन साहू, राहुल मोहोड़, राजु नरोटे, विश्वेन्द्र बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और परिवारजन एवं बड़ी संख्या में श्रध्दालुजन उपस्थित थे।
Share News On