हनुमान जी से आशीर्वाद लेकर 14 दिन में 411 किमी पदयात्रा का शुभारंभ
छिंदवाड़ा
26-Jun-25
धार्मिक के साथ-साथ राजनीतिक यात्रा भी, जिले के बाद प्रदेश में बढ़ेगा जनाधार
छिंदवाड़ा
वैसे तो साहू परिवार का खंडवा के दादा धूनीवाले दरबार से प्रेम जगजाहिर है। विवेक बंटी साहू तीसरी पीढ़ी है जो दादा धूनीवाले से आशीर्वाद मांग रही है। ये बात अलग है कि पहली और दूसरी पीढ़ी ने व्यवसाय में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा तो तीसरी पीढ़ी के विवेक बंटी साहू ने राजनीति में सफलता के लिए। विवेक बंटी साहू मानते हैं कि आज राजनीति में उनकी सफलता दादा धूनीवाले का आशीर्वाद है। चुनाव से पूर्व अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर पदयात्रा का संकल्प गुरूवार को साकार हुआ। पदयात्रा शुरू करनें के पहले सांसद श्री साहू ने अपने निवास स्थान पर माँ नर्मदा के जलकलश की परिवार सहित विधि विधान से पूजा की। सांसद श्री साहू अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शालिनी साहू के साथ घर से जलकलश लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे। सुबह 9 बजे पूजन अर्चन और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा और पांढुर्णा वासियों के सुख-समृद्धि की कामना लेकर खंडवा के लिए रवाना हुए। यात्रा के पहले दिन वे गुरैया, रोहना कला, रोहना ढाना, बिदरई, सटोटी जोड़, भुताई, बाड़ीवाड़ा जोड़, भैरापुर होते हुए पौनार पहुंचेंगे। इसके बाद वे सांवरी बाजार में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बीच सांसद के साथ चलने वाले साथियों के लिए चाय-पानी और भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
पहले भी कर चुके हैं कई संकल्प यात्राएं
इससे पहले सांसद साहू ने छिंदवाड़ा से जामसांवली तक 61 किमी, भूराभगत से महादेव मंदिर तक 34 किमी, और छिंदवाड़ा से रामेश्वरधाम तक 22 किमी की पदयात्राएं की हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत ग्रामीणों से संवाद करते हुए 125 किमी की यात्रा की थी।
पदयात्रा के राजनीतिक मायने
वैसे तो सांसद बंटी विवेक साहू की पदयात्रा को धार्मिक माना जा रहा है लेकिन राजनीति में इसके अलग मायने निकाले जा रहे है। इस यात्रा को राजनीति में लंबी पारी की शुरूआत माना जा रहा है। पदयात्रा के दौरान आने गांवों-कस्बों और शहरों में जनसंपर्क बढ़ेगा साथ ही क्षेत्रवासियों की समस्याओं से सीधा संवाद होगा। चूंकि बंटी साहू मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा-पांढुर्णा जिले के सांसद है लेकिन वे प्रदेश की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष रख सकेंगे। इससे प्रदेश के अन्य जिलों में विवेक बंटी साहू की पकड़ मजबूत होगी जो उन्हें मध्यप्रदेश के बड़े नेता के रूप में स्थापित करेगी। राजनीति में सफलता केवल सांसद बनना नहीं है इससे और आगे जाने का आशीर्वाद लेने विवेक बंटी साहू खंडवा पदयात्रा कर रहे हैं। अपनी यात्रा में वे कितना सफल होंगे ये तो भविष्य बताएगा लेकिन उनकी पदयात्रा को लेकर राजनीति में ये भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रमुख सामाजिक संगठनों की रही मौजूदगी
दादाजी दरबार खंडवा के लिए रवाना हुई 14 दिवसीय पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर सकल जैन समाज, खंडेलवाल पंचायत, जिला नेमा समाज, गोला पुरब जैन समाज, तारण जैन समाज, परवार जैन समाज, सोनी समाज, अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, रघुवंशी समाज, कलचुरी कलार समाज, पवार समाज, गुजराती समाज, किरार समाज, सैन समाज, सिख समाज, कुर्मी समाज, राजस्थानी ब्राम्हण समाज, चौरसिया समाज, अहिरवार समाज, वाल्मिकी समाज, राजपूत समाज, गुप्ता समाज, कुशवाहा समाज, मांग समाज, वंशकार समाज, श्री रामलीला मंडल, बड़ी माता मंदिर ट्रस्ट, गोंड समाज महासभा, मंडी व्यापारी संघ, गांधीगंज व्यापारी संघ, महाराश्ट्रीयन स्वर्णकार समाज, स्वर्णकार समाज, सिन्धी समाज, साहू समाज संगठन, पंजाब सेवा समिति, झंग पंजाबी समाज, माली समाज, प्रेस क्लब व प्रेस एसोसिएशन, जिला क्षत्रिय पवार समाज, अधिवक्ता संघ, पाल समाज, कतिया समाज, तिरोली कुनबी समाज, लोणारी कुनबी समाज, मेहरा डेहरिया समाज, गुजराती समाज, रविदास समाज, पंजाब सेवा समिति, जिला क्षत्रिय पवार समाज संगठन सहित अन्य संगठन शामिल है।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
दादाजी दरबार खंडवा के लिए रवाना हुई 14 दिवसीय पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके, विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम अहके, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नानाभाऊ मोहोड़, नत्थन शाह कवरेती, नगरपालिका परासिया अध्यक्ष विनोद मालवी, नगर पालिका दमुआ अध्यक्ष श्रीमती किरण खातरकर, वरिष्ठ भाजपा राजू नरोटे, टीकाराम चंद्रवंशी, मनोज नेमा हर्रई, नरेश साहू, प्रभुनारायण नेमा, मिलाब चौहान, जगेन्द्र अल्डक, लखन वर्मा, संतोष जैन, बंटी पटेल, अनिल राय, अनिल गोयल, चंद्रकुमार चंदू जैन, संजय पटेल, संजय सक्सेना, मनोज सक्सेना, शम्भू साहू, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बाजोलिया, सोनू सरसवार, देवी पाल, पवन बंजारा, प्रभाकर बोबड़े, ओम पटेल, पार्षद श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना, राजेश मोखलगाय, चंद्रभान देवरे, प्रमोद शर्मा, रंगू यादव, माइकल पहाड़े, राहुल बंटी उईके, विजय पाटिल, धनराज भूरा भावरकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, कमलेश वर्मा, मोनू साहू, सदन साहू सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी, सामाजिक बंधु, महिलाएं और आमजन उपस्थित थे।