सड़क के बच्चे अभियान पर बाल संरक्षण दल की कार्यवाही
छिंदवाड़ा
26-Jun-25
छिन्दवाड़ा
आज दिनांक 26/06/25 को महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश शिवहरे के निर्देशन और सहायक संचालक हेमंत छेकर के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण अधिकारी चन्द्रशेखर नागेश के नेतृत्व में जिला बाल संरक्षण दल छिंदवाड़ा द्वारा सड़क के बच्चे अभियान पर कार्यवाही की गई।
स्ट्रीट चिल्ड्रेन अभियान के तहत छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक, राजीव बस स्टैंड, मानसरोवर कांप्लेक्स, जेल तिराहा, जेल बगीचा, रेलवे स्टेशन क्षेत्र और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया। राजीव बस स्टैंड के पास निवासरत बंजारा समूहों के बच्चे खेलते हुए मिले, उनके परिजनों को भिक्षावृत्ति और बाल श्रम न करवाने समझाइश दी गई। वही फल फूल मार्केट के पीछे में टीम द्वारा भ्रमण कर पाया कि कुछ बच्चे जो अपने परिजनों के साथ में फल फूल मार्केट की बंद दुकान झोपड़पट्टी में अस्थाई रूप से शरण लिए हुए हैं, इन बच्चों के परिजन भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते हैं। परिजनों द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि हम भीख मांगते हैं पर हमारे बच्चे यही झोपड़े में ही रहते हैं। इन बच्चों के परिजनों को भी बच्चों से भिक्षावृत्ति और बाल श्रम न करवाने और स्कूल भेजने की समझाइश दी गई।
भ्रमण दौरान उक्त स्पॉट पर दुकानदारों को जागरूक किया गया और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 नंबर दिया गया एवं बताया गया कि भिक्षावृत्ति, बालश्रम करते हुए यदि कोई बच्चा मिलता है तो सूचित करें।
दल द्वारा आगे भी इसी प्रकार अभियान कार्यवाही की जाएगी ।