Home News Helpline Classified Jobs About Contact

श्री मातेश्वरी मंदिर जगत देव से निकली मनोकामना कलश यात्रा

श्री मातेश्वरी मंदिर जगत देव से निकली मनोकामना कलश यात्रा
धर्म
21-Oct-26
अमरवाड़ा (छिंदवाड़ा अपडेट)

आस्था और विश्वास का जनसैलाब उमड़ पड़ा जब श्री मातेश्वरी मंदिर जगत देव से मनोकामना कलश यात्रा जवारे एवं आदिशक्ति मां जगदंबा की मूर्ति विसर्जन के लिए निकाली गई। हजारों महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा नवरात्र के अवसर पर रखे गए मनोकामना कलश को सिरों में धारण कर महिलाएं विसर्जन शोभा यात्रा में शामिल हुई।

श्रद्धालुओं ने मां जगदंबा मातेश्वरी की मूर्ति को अपने कांधें रखकर मंदिर से लेकर नदी के घाट तक गए। यहां जवारे एवं कलश विसर्जन के साथ मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन किया गया। भक्ति भावना से भाव विहल श्रद्धालुओं ने बड़े ही नम आंखों से मांता जी आरती करके विदाई दी। मनोकामना कलश रखने वाली महिलाओं को मंदिर वापसी पर सिक्का, अनाज सुहाग का सामान औली में दिया गया। महिलाओं ने बड़े भक्ति भाव से ओली ली और भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने पंडा को भेंटकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

Share News On