Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सत्येन्द्र ठाकुर और अंकुर शुक्ला परामर्शदात्री समिति में सदस्य बने

सत्येन्द्र ठाकुर और अंकुर शुक्ला परामर्शदात्री समिति में सदस्य बने
राजनीति
21-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

भाजपा नेता सत्येन्द्र ठाकुर और अंकुर शुक्ला को मंडल रेल प्रबंधक दीपक गुप्ता की अनुशंसा पर महाप्रबंधक बिलासपुर के द्वारा नामित किया गया है। सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा अपने नामित प्रतिनिधि के रूप में नागपुर मंडल में सत्येन्द्र ठाकुर को पुनः सांसद प्रतिनिधि और महाप्रबंधक के द्वारा नामित ग्राहक उपभोक्ता संगठन श्रेणी के अंतर्गत मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में अंकुर शुक्ला को सदस्य मनोनीत किया गया है।

अंकुर शुक्ला पूर्व में भी नागपुर रेल मंडल में रह चुके हैं केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि

भाजपा नेता अंकुर शुक्ला को रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल की मंडल रेल सलाहकार समिति में छिंदवाड़ा जिले से सदस्य मनोनीत किया गया है। छिंदवाड़ा की रेल सुविधाओं के विस्तार एवं रेल उपभोगकर्ताओं के हितों के लिए लगातार संघर्षरत श्री शुक्ल पूर्व में भी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के प्रतिनिधि के रूप में 2017 से 2020 के बीच नागपुर रेल मंडल मे कार्य कर चुके हैं।

अंकुर शुक्ला द्वारा वर्तमान सांसद बंटी विवेक साहू के सहयोग से भी स्थानीय चार फाटक रेल ओवर ब्रिज के दोनों ओर सिग्नल लगवाने, चार फाटक रेल्वे अंडर पास हेतु अवगत करवाने के साथ ही नवीन ट्रेनों एवं अन्य रेलवे से जुड़ी सुविधाओं हेतु लगातार सफल प्रयास किया जाता रहा है। नागपुर रेल मंडल में मंडल रेलवे सलाहकार समिति सदस्य मनोनीत होने पर श्री शुक्ल द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छिंदवाड़ा लोकसभा सांसद बंटी विवेक साहू समेत रेलवे अधिकारियो एवं समस्त भाजपा संगठन को धन्यवाद प्रेषित कर आभार व्यक्त किया गया है।

Share News On