Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छोटी बाजार के दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाया अपना कौशल

छोटी बाजार के दंगल में महिला पहलवानों ने दिखाया अपना कौशल
खेल
21-Oct-26
छोटी बाजार के दंगल में 70 से अधिक जोड़ियों ने दिखाए दमखम के दांव-पेच

हरियाणा, इंदौर, साईं नांदेड़ सहित जिले के पहलवानों ने लिया हिस्सा,

छिंदवाड़ा अपडेट

छोटी बाजार स्थित श्री बड़ी माता मंदिर परिसर में गुप्तू उस्ताद व्यायाम सत्यधर्म मंडल एवं श्री रामलीला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में छिंदवाड़ा के सबसे पुराने ऐतिहासिक दंगल का आयोजन प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य रूप से किया गया। दंगल में हरियाणा, इंदौर, साईं नांदेड़ सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल, दमखम और शानदार दांव-पेचों का प्रदर्शन किया। दंगल में 70 से अधिक कुश्ती जोड़ियों के मुकाबले हुए, वहीं महिला पहलवानों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही।

दंगल के संबंध में मंडल अध्यक्ष गोविंद राजपूत ने बताया कि यह ऐतिहासिक आयोजन छिंदवाड़ा की पुरानी परंपरा, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों को जीवित रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस दंगल में दूर-दूर से पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचते हैं। वहीं, उमंग जैन ने बताया कि दंगल का सफल संचालन कस्तूरचंद जैन एवं सतीश दुबे लाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में श्रीपाल पहलवान एवं आकाश सिंह बिसेन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, पूर्व निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी एवं पूनमचंद साहू ,मुकुल सोनी , अरविंद राजपूत उपस्थित रहे। अतिथियों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय पारंपरिक कुश्ती एवं दंगल की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, पहलवानों, सहयोगियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस ऐतिहासिक परंपरा को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
Share News On